कलेक्ट्रेट में 29 मई को बैठक

अजमेर। मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण वर्ष 2013-14 में की गई घोषणाओं के सफल क्रियान्वयन के संबंध में कल 29 मई को सायंकाल 4 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित होगी ।

खरीफ अभियान शिविर

अजमेर। कृषि ज्ञान एवं आदान शिविर खरीफ अभियान के तहत कल 29 मई को ग्राम करनोस व गोला, कानाखेड़ी, मालियों की बाडी व सरगांव, अंराई,नून्द्रीमेन्द्रातान व रूपनगर, अंधेरी देवरी व शेरगढ़, बूबकिया व एकलसिंगा, कालेडा़ कृष्णगोपाल व मोलकिया तथा कडै़ल में शिविर आयोजित होंगे।

पेंशन महाअभियान शिविर

अजमेर। अजमेर जिले में चल रहे पेंशन महाअभियान के तहत कल 29 मई को अजमेर नगर निगम में वार्ड संख्या 46 से 50 तथा ग्राम गोठडिया व झीरोता में शिविर आयोजित होंगे ।

महानरेगा लोकपाल को शिकायतें आना शुरू

अजमेर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारन्टी योजनान्तर्गत शिकायतों की सुनवाई लोकपाल अजमेर द्वारा जिला परिषद कार्यालय के रूम नम्बर 212 में की जा रही है । अब राज्य सरकार द्वारा जल ग्रहण क्षेत्रा (वाटरशेड) से संबंधित शिकायतों के सुनने का अधिकार भी लोकपाल (महानरेगा) को दिया गया है। अतः समस्त परिवादी अपनी नरेगा अथवा वाटरशेड … Read more

‘‘स्लम फ्री सिटी प्लान’’ का अनुमोदन प्रथम चरण हेतु 86 करोड़ स्वीकृत

अजमेर। भारत सरकार के गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने राजीव आवासीय योजना के तहत अजमेर शहर के ‘‘स्लम फ्री सिटी प्लान’’का अनुमोदन किया है जिस पर आगामी 10 वर्षों में लगभग 3 हजार करोड़ रूपये खर्च होने की संभावना है । नगर सुधार न्यास अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आज … Read more

डाक बंगले निर्माण के 94.15 लाख रूपये की घोषणा

पुष्कर (अजमेर) में डाक बंगले का निर्माण पुष्कर की धार्मिक महत्ता को देखते हुये माननीय मुख्यमंत्री महोदय को मांग की गई। माननीय मंत्री महोदया की मांग को स्वीकार करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी ने राज्य के बजट में 94.15 लाख रूपये की घोषणा डाक बंगले के निर्माण के लिये की। इसके तहत प्रशासनिक व वित्तीय … Read more

सतर्कता समिति की बैठक 30 को

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 30 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित होगी । पूर्व में यह बैठक 31 मई को आयोजित होने वाली थी।

15 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा बैठक 30 मई को

अजमेर। अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ संचालित 15 सूत्राी कार्यक्रम की त्रौमासिक बैठक 30 मई को अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी ।

बिहार विधानसभा की समिति अजमेर आयेगी

अजमेर। बिहार विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति आगामी 20 जून को प्रातः 9 बजे रेल से अजमेर आयेंगी और अजमेर पुष्कर भ्रमण करने के बाद 21 जून को सायंकाल अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगी।

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष आर.डी. जावा 27 मई को सायंकाल 5 बजे अजमेर आयेंगे और सर्किट हाउस में जनसुनवाई करेंगे। 28 मई को प्रातः 11 से एक बजे तक नगर निगम में तथा 3 से 5 बजे तक सर्किट हाउस में बैठक लेंगे और वापस जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

शिक्षा राज्यमंत्री मेघवंश समाज के विवाह सम्मेलन में शिरकत करेगी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 25 मई को प्रातः 11 बजे दरगाह के महफिल खाने में आयोजित उर्स मेले के विशेष समापन समारोह तथा एक बजे मेघवंशी छात्रावास कांकरदा, भूणाबाय में आयोजित मेघवंश समाज के विवाह सम्मेलन में शिरकत करेगी।

error: Content is protected !!