विभिन्न अभियानों की समीक्षा के लिए बैठक 21 मई को

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया की अध्यक्षता मंे 21 मई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट के समिति कक्ष में राशन कार्ड, महानेरगा, पेंशन महाअभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई हैं।

मदरसा बोर्ड अध्यक्ष 21 मई अजमेर में

अजमेर। राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद फजले हक आज सायंकाल 7 बजे अजमेर आयेंगे और दरगाह की जियारत करेंगे। आप का कल 21 मई को प्रातः 8 बजे जयपुर प्रस्थान करने का कार्यक्रम हैं।

मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा का कार्यक्रम

अजमेर। मुख्य सचेतक डॉ.रघु शर्मा शाम को भिनाय और जगपुरा ग्राम जाएगें और रात्रि को केकड़ी पहुंचेगे। 21 मई को केकड़ी क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे और 22 मई को सायंकाल 6 बजे केकड़ी से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

गुजरात राज्यपाल की ओर से चादर 18 मई को

अजमेर। गुजरात के राज्यपाल की ओर से कल 18 मई को ख्वाजा साहब की मजार पर चादर पेश की जाएगी। गुजरात राज्यपाल की ओर से चादर लेकर उनके ए.डी.सी. लेफ्टिनेंट कमाण्डर अमीत चौरसिया कल शनिवार को प्रातः 9 बजे दरगाह पहुंच कर मजार शरीफ पर चादर चढ़ाएगें।

किशनगढ़ ई-मित्रा कियोस्क पर आधार कार्ड का प्रथम स्थाई केन्द्र खुला

अजमेर। आम नागरिकों को आधार कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किशनगढ़ में कॉलेज रोड़ स्थित ई-मित्रा कियोस्क पर आधार कार्ड बनाने के लिए प्रथम स्थाई केन्द्र स्थापित किया गया है। जिला समन्वयक लल्तेश श्रीमाली के अनुसार अक्ष ऑक्टीफाइबर लिमिटेड द्वारा खोले गये इस केन्द्र के साथ ही केकड़ी में भी ई-मित्रा कियोस्क … Read more

पेंशन महाअभियान शिविर

अजमेर जिले में जल रहें पेंशन महाअभियान के तहत कल 18 मई को नगर परिषद ब्यावर, नगर पालिका बिजयनगर व केकड़ी के सभी वार्ड, भामोला व सिरोज ग्राम में शिविर आयोजित होंगे।

जुमे की नमाज व कुल की रस्म: प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम

अजमेर। जिला प्रशासन ने ख्वाजा साहब के 801 वें उर्स की कल होने वाली जुमे की नमाज और कुल की रस्म के लिए व्यापक स्तर पर इंतजाम किये है। कायड़ व ट्रांसपोर्ट विश्राम स्थली पर जायरीन के जुमे की नमाज पढ़ने के लिए व्यवस्थाएं की गई है। नगर निगम ने दरगाह व आसपास के क्षेत्रा … Read more

सावित्री माता मंदिर पुष्कर पर रोपवे के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की जनसुनवाई 19 जून को

अजमेर। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी रमेश तोमर के अनुसार सावित्री माता मंदिर पुष्कर पर नियत भार व तय पकड़ के साथ मोनोकेबल रोपवे पर पर्यावरणी स्वीकृति के लिए आगामी 19 जून को नगर पालिका पुष्कर में प्रातः साढ़े 11 बजे जनसुनवाई की जायेगी। जिसमें कोई भी नागरिक उपस्थित होकर अपने सुझाव … Read more

वंचित मतदाताओं के फोटो पहचान पत्रा 18 व 19 मई को बनाये जायेंगे

अजमेर। सहायक कलक्टर एवं निर्वाचक रजिस्ट्ररीकरण पदाधिकारी अनीता चौधरी ने पहचान से वंचित मतदाताओं के फोटो पहचान पत्र बनाने का 18 व 19 मई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें डुप्लीकेट पहचान पत्र भी बनाये जायेंगे। सहायक कलक्टर के अनुसार 18 मई को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक, भाग संख्या 129 में … Read more

स्वरोजगार के लिए 30 जून तक आवेदन मांगे

अजमेर। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त एवं विकास सहकार निगम के माध्यम से अनुसूचित जाति, जन जाति एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के युवक युवतियों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिये जाने हेतु निगम के विभिन्न ऋण योजनाओं के तहत आगामी 30 जून तक आवेदन मांगे गये है जो कलेक्ट्रेट स्थित निगम कार्यालय से निर्धारित … Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष 17 मई को केकड़ी में

अजमेर। राजस्थान विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रामनारायण मीना कल 17 मई को सायंकाल केकड़ी पहुंचेगे और यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रात्रि को अजमेर आयेंगे। इनका 18 मई को दोपहर 2.30 बजे आबू रोड़ जाने का कार्यक्रम है।

error: Content is protected !!