गजेन्द्र सिंह बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट वैभव गालरिया ने मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर द्वारा 28 अप्रेल को दोपहर 2 से सायंकाल 5 बजे तक जिला एवं उपखंड मुख्यालय के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर ली जाने वाली बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा 2013 के सुचारू आयोजन के लिए अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय गजेन्द्र ंिसंह राठौड़ को समन्वयक एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया … Read more

हरियाणा के राज्यपाल रविवार को अजमेर

अजमेर। हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया 28 अप्रेल रविवार को अपरान्ह 3 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दरगाह की ज़ियारत व पुष्कर दर्शन कर रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

युवा उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर 26 अप्रेल से अरबन हाट में

अजमेर। जिला उद्योग केन्द्र एवं राजस्थान वित्त निगम के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 अप्रेल को प्रातः 10 से सायंकाल 5 बजे तक दो दिवसीय युवा उद्यमिता प्रोत्साहन शिविर अरबन हाट वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा। राजस्थान वित्त निगम के शाखा प्रबन्धक जी. के. बारूपाल ने बताया कि इस प्रोत्साहन योजना में ऐसे … Read more

ऑन लाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल तक बढ़ी

अजमेर। राजस्व मंडल द्वारा राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग में 2271 पटवारी पदों के लिए सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा आगामी 24 मई को आयोजित की जायेगी। उपनिबंधक हेमंत स्वरूप माथुर ने बताया कि इस परीक्षा हेतु ऑन लाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रेल रात के 12 बजे तक बढ़ा दी गई है। इस … Read more

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वायें

अजमेर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर जुल्फिकार बेग मिर्जा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रसार की कार्य योजना के अनुसार ऐसा वातावरण बनायें कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नये मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में … Read more

भारतीय यूनेस्को क्लब एवं एसोसियेशन महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन

अजमेर। भारतीय यूनेस्को क्लब एवं एसोसियेशन महासंघ का द्विवार्षिक सम्मेलन कल 25 से 28 अप्रेल तक उदयपुर में आयोजित होगा। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी ने बताया कि सम्मेलन में जल संरक्षण, पर्यावरण, खनिज, सड़क सुरक्षा, जनसंख्या वृद्धि और सर्वभौमिक मूल्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सेमीनार होगी, जिसमें जनचेतना के क्षेत्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने … Read more

सरवाड़ में कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पांच अधिकारी लगाये

अजमेर। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर एवं प्रभारी अधिकारी न्याय जे.के.पुरोहित ने 25 अप्रेल को हनुमान जयंती के उपलक्ष में सरवाड़ में निकलने वाले जुलूस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पांच अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सरवाड़ क्षेत्र की कानून व्यवस्था के प्रभारी उप जिला मजिस्ट्रेट सरवाड़ होंगे । पंजीयन एवं … Read more

26 अप्रेल को जेएलएन चिकित्सालय मेडीकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक

अजमेर। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय की राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक 26 अप्रेल को अपरान्ह 3 बजे सम्भागीय आयुक्त की अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में होगी।

26 अप्रेल जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 26 अप्रेल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में विविध 20 मामलों की सुनवाई की जायेगी।

मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना निगरानी समिति की बैठक अब 29 अप्रेल को

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता अब 29 अप्रेल को सायंकाल 5 बजे कार्यालय के सभागार में मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना,जननी शिशु सुरक्षा योजना एवं मुख्यमंत्राी निःशुल्क दवा योजना की क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक लेंगी। इस बैठक में केवल अजमेर जिले से संबंधित अधिकारी ही भाग लेंगे। पूर्व में यह बैठक 26 … Read more

error: Content is protected !!