प्रशासन गांवों के संग अभियान में आयोजित होने वाले शिविर

अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत कल 4 फरवरी को श्रीनगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत साम्प्रोदा, पीसांगन की लामाना, जवाजा की रावतमाल, अंराई की दादिया, केकड़ी की आलोली तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सराना में शिविर लगेंगे।

प्रशासन गांवों के संग अभियान 3 फरवरी को

अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान में कल 3 फरवरी को पीसांगन की ग्राम पंचायत भटसुरी, अंराई की सिरोंज तथा भिनाय पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शेरगढ़ में शिविर लगेंगे।

केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव बैठक लेंगे

अजमेर । केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव 4 फरवरी को विभाग द्वारा डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत क्रियान्वित 5 योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। इसमें जिला कलक्टर व योजना से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। श्रीवास्तव का रात्रि चेतक एक्सप्रेस से दिल्ली जाने का कार्यक्रम … Read more

मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने दरगाह की ज़ियारत की

अजमेर । राजस्थान मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मौहम्मद फज़ले हक ने आज प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की पवित्रा मज़ार पर मख़मली चादर और अक़ीदत के फूल पेश कर ग़रीब नवाज़ से दुआ मांगी। उन्होंनेे रेल्वे कॉलोनी परिसर में आयोजित ईद मिलादुलनबी कार्यक्रम में भी भाग लिया।

यातयात प्रबन्धन समिति की बैठक 18 फरवरी को

अजमेर । जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 18 फरवरी को सायंकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर । राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्था आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एम.एस.ए. सिद्दिकी 11 फरवरी को रात्रि अहमदाबाद मेल से रवाना होकर 12 फरवरी को प्रातः अजमेर पहुंचेंगे। प्रातः 9.30 बजे कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह शताब्दी एक्सप्रेस से नई दिल्ली जायेंगे।

जननी सुरक्षा योजना में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम

अजमेर । भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली से जननी सुरक्षा योजना में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम, आधार कार्ड योजना के नियुक्त नोडल अधिकारी डॉ. आर.पी. मीणा 5 फरवरी को रात्रि अजमेर पहुंचेंगे और 6 फरवरी को जिला कलक्टर व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से योजना के क्रियान्वयन के संबंध में … Read more

प्रशासन गांवों के संग अभियान की वेबसाइट: पीजीकेएस

प्रशासन गांवों के संग अभियान के बारे में इंटरनेट पर पीजीकेएस वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में जिला रसद अधिकारी किशोर कुमार ने अधिकारियों से अभियान की प्रगति की समीक्षा की और जिला कलक्टर को अवगत कराया। अधीक्षण अभियंता एल.के. करोल, एम.डी. छंगाणी, जे.एस.मांगू, राजेन्द्र चौधरी, एस.एन.विजय, सहायक निदेशक पशुपालन … Read more

निगम की बैठक फायसागर उद्यान में कराने का विरोध

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला के अध्यक्ष रासासिंह रावत के निर्देशानुसार भाजपा पार्षदों ने गुरुवार को निगम सीईओ विनिता श्रीवास्तव से मिल कर नगर निगम की साधारण सभा फॉयसागर उद्यान में कराये जाने का विरोध दर्ज कराया और मांग की कि साधारण सभा में शहर विकास और बजट के मुद्दों पर अहम फेसले लेने … Read more

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अजमेर आयेंगे

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अनूप कुमार श्रीवास्तव 2 फरवरी को अजमेर आयेंगे। श्रीवास्तव अजमेर में विभाग द्वारा संचालित 5 योजनाओं में अधिकारियों की बैठक लेकर डायरेक्ट कैश बैनीफिट ट्रांसफर स्कीम की समीक्षा करेंगे। चार फरवरी को वापस लौटेंगे।

संसदीय सचिव का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत बीछीबाड़ा तथा 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत औबरी और जैठाना में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का अवलोकन कर रात्रि 8.30 बजे बांदनवाड़ा आयेंगे।

error: Content is protected !!