उद्योग क्राफ्ट मेला समिति की बैठक

अजमर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया 28 अगस्त को सायंकाल उद्योग क्राफ्ट मेला समिति के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में लेंगे। बैठक में जिला उद्योग केन्द्र, पर्यटन, नगर निगम, विद्युत, जलदाय, बैंक, रीको, राजस्थान वित्त निगम सहित मार्बल एसोसियेशन, लघु उद्योग संघ तथा पावरलूम एसोसियेशन के पदाधिकारी भाग लेंगे।

पांडुचेरी के निर्वाचन आयुक्त ने दरगाह की जियारत की

अजमेर। पांडुचेरी के निर्वाचन आयुक्त यू.रॉय ने प्रसिद्घ सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की पवित्र मजार पर मखमली चादर व अकीदत के फूल पेश कर गरीब नवाज से दुआ मांगी। जियारत खादिम मुकद्दस मोईनी ने कराई, दस्तारबंदी कर तबुर्रूख भेंट किया।

बाल संसार संस्था की बैठक

अजमेर। बाल संसार संस्था की बैठक 29 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे फायसागर रोड हाथीखेड़ा स्थित कार्यालय परिसर में होगी। बैठक में जिला स्तर पर किशोर-किशोरियों के भावी जीवन को उज्जवल बनाने के लिए भागीदारी संघ के निर्माण पर विचार विमर्श किया जायेगा।

अजमेर जिले में 442.74 एम.एम. औसत वर्षा

अजमेर। अजमेर जिले में अब तक 442.74 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी हैं। अब तक कुल 10625.9 एम.एम. वर्षा हुई है। सर्वाधिक 645 एम.एम.टॉडगढ़ व न्यूनतम 195.2 एम.एम. गेगल क्षेत्र में हुई है। आज प्रात: समाप्त हुए 24 घंटों में अजमेर में 7 एम.एम., श्रीनगर 8, पुष्कर 8, गोविन्दगढ़ 5, नसीराबाद 14, पीसांगन 10 एम.एम., … Read more

डॉ. गोयल स्मृति समारोह सूचना केन्द्र में

अजमेर। राजस्थान साहित्य अकादमी एवं अन्तर्भारती साहित्य एवं कला परिषद अजमेर के तत्वावधान में साहित्यकार डॉ. रामगोपाल गोयल की स्मृति में कल 27 अगस्त को प्रात: 11 बजे सूचना केन्द्र के सभागार में समारोह आयोजित होगा। आयोजन सचिव श्रीमती अरूणा माथुर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि अकादमी के अध्यक्ष श्री वेदव्यास होंगे। महर्षि … Read more

पत्थर उद्योग में संभावना तलाश रहा फिलीपींस

फिलीपींस से राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर आए एक 28 सदस्यीय आर्थिक एवं तकनीकी प्रतिनिधिमंडल ने पत्थर एवं सिरैमिक्स उद्योग, खासकर जयपुर के विश्वप्रसिद्ध ब्लू पोटरी उद्योग में सहयोग का दायरा बढ़ाने की इच्छा जताई है। यह प्रतिनिधिमंडल विमीय पत्थर , ईट, मृदभांड (पोटरी) उद्योग, हस्तनिर्मित कागज उद्योग, डेयरी, बेंत और बांस उद्योग आदि … Read more

अनियमितताओं के दोषीयों को मिले सजा-देवनानी

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने अजयसर के ग्रामवासियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर गावं के पहाड़ी क्षेत्र में मनरेगा के अन्तर्गत चल रहे खुदाइ कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत करने पर सम्बंधित वनकर्मी द्वारा दुर्भावनावश दर्ज कराये गये मुकद्में वापिस लिये जाने की मांग की है। उन्होने ग्रामवासियों … Read more

जनजागृति कार्यक्रम

अजमेर। रोटरी क्लब अजमेर राऊंड टाउन तथा जे.एल.एन.मेडीकल कॉलेज मनोचिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक हृदयस्पर्शी जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें शराब के दुष्परिणामों तथा उसे छोडऩे के बारे में विस्तृत  जानकारी दी जायेगी। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन अशोक राठौड़ ने बताया कि इस जागृति सभा के मुख्य अतिथि जे.एल.एन.मेडीकल कॉलेज के … Read more

केन्द्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन रविवार को

अजमेर। नादी फाउन्डेशन द्वारा संचालित होने वाली केन्द्रीयकृत रसोईघर का उद्घाटन रविवार को प्रात: 10 बजे केन्द्रीयकृत रसोईघर तोपदड़ा में जनजाति क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया द्वारा किया जायेगा। नादी फाउन्डेशन के राष्ट्रीय निदेशक लीना जोसेफ के अनुसार समारोह के मुख्य अतिथि सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा … Read more

राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अजमेर में

अजमेर। राजस्थान स्टेट सीड्स कॉरपोरेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड 25 अगस्त को प्रात: 11 बजे अजमेर आयेंगे। उनका यहां प्रात: साढ़े 11 बजे दरगाह जियारत कर दोपहर एक बजे जयपुर जाने का कार्यक्रम है।

error: Content is protected !!