शिक्षा राज्य मंत्री जैसलमेर जायेगी

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 29 अगस्त को अपरान्ह 2 बजे जैसलमेर में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगी इसके पश्चात् उनका स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम है। श्रीमती इंसाफ 30 अगस्त को प्रात: 10 बजे बाड़मेर जायेंगी जहां वे माननीय सोनिया गांधी जी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

राजस्थान पत्रकार सम्मेलन २०१२

राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की ओर से राजस्थान पत्रकार सम्मेलन-२०१२ का आयोजन १५ सितम्बर को पात: १०.०० बजे से कोटा के सुचना केंद्र पर आयोजित किया जाएगा! सम्मेलन का विषय ” राजनीति कोर्पोर्ट और हमारा मीडिया का गठजोड़ -लोकतंत्र के लिए खतरा ”रहेगा

अजमेर जिले में 448.73 एम.एम. औसत वर्षा

अजमेर। अजमेर जिले में अब तक 448.73 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी हैं। अब तक कुल 10769.4 एम.एम. वर्षा हुई है। सर्वाधिक 667 एम.एम.टॉडगढ़ व न्यूनतम 197.2 एम.एम. गेगल क्षेत्र में हुई है। आज प्रात: समाप्त हुए 24 घंटों में अजमेर, गेगल व पुष्कर में 2-2 एम.एम., पीसांगन 1.5 एम.एम., किशनगढ़ 9, बान्दरसींदरी 15, रूपनगढ़ … Read more

बाल संसार संस्था की बैठक

अजमेर। बाल संसार संस्था की बैठक 29 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे फायसागर रोड हाथीखेड़ा स्थित कार्यालय परिसर में होगी। बैठक में जिला स्तर पर किशोर-किशोरियों के भावी जीवन को उज्जवल बनाने के लिए भागीदारी संघ के निर्माण पर विचार विमर्श किया जायेगा।

किसान आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। किसान आयोग के अध्यक्ष श्री नारायण सिंह 29 अगस्त को प्रात: 10 बजे अजमेर पहुंचेंगे। डीएवी कॉलेज में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपरान्ह 3.30 बजे जयपुर जायेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष राम नारायण मीणा जोधपुर, बाड़मेर का दौरा कर एक सितंबर को रात्रि 10 बजे अजमेर पहुंचेंगे। दो सितंबर को प्रात: 9 बजे परबतसर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे श्रीमाली छात्रावास में आयोजित बजट सम्मेलन में भाग लेकर रात्रि 8 बजे जयपुर पहुंचेंगे।

शेखावत राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में आगामी 7 से 15 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 58वें सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ भाग लेंगे। शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली में संसद भवन एनेक्सी में लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारियों … Read more

बोर्ड की पूरक परीक्षा 168 केन्द्रों पर शांतिपूर्वक सम्पन्न

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पूरक परीक्षा-2012 राज्य के सभी 168 परीक्षा केन्द्रों पर सोमवार को शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गई। इन परीक्षाओं के लिये लगभग 1 लाख 10 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुभाग गर्ग ने सोमवार को जयपुर जिले के कई परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने … Read more

सेना भर्ती रेली 5 सितंबर से कायड़ विश्रामस्थली पर

अजमेर। सेना की भर्ती रैली आगामी 5 से 9 सितंबर तक कायड़ विश्राम स्थली पर आयोजित हो रही है जिसमें अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौडग़ढ़ व प्रतापगढ़ जिले के नवयुवक भाग ले सकेंगे। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने इस भर्ती रैली की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को कार्य करने की जिम्मेदारी दी … Read more

शिक्षक दिवस समारोह 5 सितंबर को

अजमेर। भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंति पर आगामी 5 सितंबर को सायंकाल 6.30 बजे सूचना केन्द्र के सभागार में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित होगा। उत्सव मंच के अध्यक्ष ताराचंद माहेश्वरी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी.आर.मीना होंगे। अध्यक्षता कॉलेज शिक्षा के पूर्व डॉ. एन.के.भाभड़ा … Read more

उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 4 को

अजमेर। जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक 4 सितम्बर को सायंकाल 4 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में होगी।

error: Content is protected !!