पूर्णिका

तेरे मन की वीणा पर क्या, मेरे मन के तार नही। सच सच कह दो प्रिय मुझे,क्या तुमको हमसे प्यार नही।। पलके बिछाए बैठे हैं, उम्मीद है कि तुम आओगे। किस कारण रुके हो सनम,जो तुम आए इस बार नही।। सुनी सी शाम है तेरे बिन,चुप चुप पवन दिवानी है। मन बावरा यूं कह रहा, … Read more

मानवाधिकार महज एक मजाक बनकर न रह जाये

विश्व मानवाधिकार दिवस, 10 दिसम्बर 2023 पर विशेष विश्व युद्ध, आतंकवाद एवं असंतुलित समाज रचना की विभीषिका से झुलस रहे लोगों के दर्द को समझ कर और उसको महसूस करने की दृष्टि से संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने विश्व मानवाधिकार दिवस घोषित किया। प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर को यह दिवस दुनियाभर में मनाया जाता … Read more

भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे राजाजी

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जन्म जयन्ती- 10 दिसम्बर 2023 भारतीय राजनीति का एक ऐसा स्वर्णिम पृष्ठ है चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, जो उस युग के नहीं, बल्कि किसी भी युग के महान् व्यक्तियों की गिनती में आते हैं। अपनी जिन्दगी में उन्होंने सत्य, राष्ट्रीयता एवं ज्ञान के प्रचार का काम किया, जिनसे एक सशक्त जननायक, स्वप्नदर्शी राजनायक, आदर्श चिन्तक, … Read more

भ्रष्टाचार का मर्ज बढ़ता गया, ज्यों-ज्यों दवा की

विश्व भ्रष्टाचार निरोधी दिवस – 9 दिसम्बर 2023 पर विशेष दुनियाभर में 9 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों में जागरूकता फैलाना है। इस दिवस को मनाते हुए सभी सरकारी, प्राइवेट, गैर-सरकारी सस्थाएं एवं नागरिक संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुटता से लड़ाई लड़ने का … Read more

महर्षि अरविन्द हैं आध्यात्मिक क्रांति के सशस्त हस्ताक्षर

महर्षि अरविन्द स्मृति दिवस – 5 दिसम्बर 2023 देश के महान क्रांतिकारियों में से एक महर्षि अरविन्द देश की आध्यात्मिक क्रांति की के सशस्त हस्ताक्षर थे। वे एक क्रांतिकारी, योगी, समाज-सुधारक, विचारक एवं दार्शनिक थे। क्रांतिकारी इसलिए की वे गरमदल के लिए प्रेरणास्रोत थे और दार्शनिक इसलिए की उन्होंने ‘क्रमविकास’ का एक नया सिद्धांत गढ़ा। … Read more

नये भारत-सनातन भारत को मजबूती देने वाले नतीजें

भारत के राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है इन एक तरफा परिणामों ने न केवल मतदाता के जागरूक होने का संकेत दिया है बल्कि भारत को भारतीय मूल्यों के अनुरूप विकसित होते देखने की उसकी मंशा को भी उजागर कर दिया है, इसलिये इन चुनावों में तुष्टीकरण, साम्प्रदायिकता, जातीयता … Read more

कांग्रेस ने इस करारी हार से क्या सीखा?

राजस्थान में कांग्रेस की हार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनको अगली सरकार बनने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कह दिया है। गहलोत के इस्तीफे का कारण यही है कि राजस्थान में राज बदल गया मगर रिवाज नहीं बदला। राज बदलते ही मुख्यमंत्री का … Read more

कॉप-28 जलवायु नियंत्रित करने के लिये कमर कसे

धरती की पर्यावरण चिंताओं पर विचार और समस्याओं के समाधान के लिए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) में आयोजित हो रहा संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन-कॉप-28 बहुत महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण है क्योंकि ग्लोबल वॉर्मिंग का असर हमारे जीवन पर साफ-साफ दिखने लगा है। 2021 में हुए पेरिस समझौते में दुनिया का तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पर ही रोकने … Read more

सिलक्यारा की रोशनी से सबक लेने की जरूरत

दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन, उम्मीद, सकारात्मकता और हौसले की ताकत ने मिलकर आखिर प्रकृति के साथ लड़ी 17 दिन की जंग में जिन्दगी को विजयी बना दिया। सिलक्यारा सुरंग में आठ राज्यों के 41 मजदूरों को सकुशल जिन्दा निकाल लेने के 400 घंटों तक चले संघर्ष में जीत इंसान के चट्टानी हौसले के नाम दर्ज हुई। … Read more

चुनावी-भ्रष्टता पर नियंत्रण के लिये जटायुवृत्ति जागे

चुनाव लोकतंत्र की जीवनी शक्ति है, यह राष्ट्रीय चरित्र का प्रतिबिम्ब होता है, लोकतंत्र में स्वस्थ मूल्यों की स्थापना के लिये चुनाव की स्वस्थता एवं उसकी शुद्धि अनिवार्य है। चुनाव की प्रक्रिया गलत एवं मूल्यहीन होने से लोकतंत्र की जड़े तो खोखली होती ही है, राष्ट्र भी मूल्यहीनता की ओर अग्रसर होता है। चरित्र-शुद्धि के … Read more

वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा के मायने

बीजेपी की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मतदान के दूसरे ही दिन दर्शन पर निकल गई हैं। वे उस बीजेपी की नेता हैं और जिसके नेताओं के बारे में वैसे भी माना जाता है कि दर्शन, पूजा, हवन, यज्ञ व मंदिर जाकर अर्चना आदि में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं … Read more

error: Content is protected !!