जम्मू-कश्मीर में सेना की कथित गोलीबारी में दो युवकों की मौत पर भड़के लोग

श्रीनगर: जम्मू−कश्मीर के बांदीपोरा के संबल इलाके में दो युवकों की मौत के बाद लोग गुस्से में हैं। लोगों का आरोप है कि इन लोगों की मौत सेना के जवानों की गोलीबारी में हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यहां के मारकुंड संबल इलाके में सेना के एक ऑपरेशन के दौरान चली गोली से … Read more

नीतीश के पक्ष में मतदान रणनीति के तहत किया : कांग्रेस

पटना: नीतीश सरकार को विश्वास मत के दौरान समर्थन दिए जाने को अपनी पार्टी की रणनीति का हिस्सा बताते हुए कांग्रेस ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में आरजेडी या जेडीयू के साथ तालमेल करने के बारे में चुनावों की घोषणा के बाद ही कोई फैसला किया जाएगा। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के नवनियुक्त बिहार प्रभारी … Read more

केदारनाथ से 900 लोगों ने की थी अंतिम कॉल

देहरादून [गौरव गुलेरी]। तबाही के वक्त केदारनाथ से सबसे ज्यादा लोगों ने अपनों को अंतिम बार हैलो किया था। दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल की ओर से लापता लोगों की अंतिम लोकेशन बताने के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन के आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 से 16 जून के बीच 900 लोगों की अंतिम उपस्थिति केदारनाथ … Read more

मोदी निर्दोष तो सीबीआइ से डर कैसा

नई दिल्ली [जाब्यू]। इशरत जहां मुठभेड़ मामले को लेकर कांग्रेस ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा है। इस मामले में सीबीआइ के जरिये नरेंद्र मोदी व उनके करीबी नेता को फंसाने के सवाल पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर ही तंज कसा है। पार्टी का कहना है कि जो व्यक्ति दोषी नहीं है, … Read more

महाराष्ट्र में सोशल मीडिया पर 64 लाख समर्थक जोड़ें भाजपाई : मोदी

मुंबई [वरुण सिंह, मिड डे] गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के चुनाव अभियान के प्रमुख नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि महाराष्ट्र भाजपा सोशल नेटवर्किंग साइटों पर पार्टी की क्षमता बढ़ाकर 64 लाख करने के लिए कड़ी मेहनत करे। सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार को मुंबई में मौजूद मोदी ने रंगशारदा हॉल में अपने समर्थकों से कहा … Read more

दो दिन में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन

श्रीनगर [जाब्यू]। अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार जम्मू स्थित भगवतीनगर यात्री निवास से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। शनिवार सुबह 2370 श्रद्धालु 74 वाहनों पर निकले। वहीं दोनों आधार शिविरों बालटाल और पहलगाम से 10,985 यात्री पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। यात्रा के दूसरे दिन शनिवार सुबह बारिश … Read more

यूपी में बारिश ने 112 साल का रिकार्ड तोड़ा

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जून में सक्रिय मानसून सारे रिकार्ड तोड़ने पर आमादा है। शुक्रवार पूरी रात बारिश हुई और शनिवार को भी यह क्रम जारी रहा। इस एक दिन की बारिश ने बीते 112 साल का रिकार्ड तोड़ दिया। कई स्थानों पर बारिश में ट्रैक पर पेड़ गिरने और पानी भरने से … Read more

कांग्रेस में 50 फीसद महिला भागीदारी के पक्ष में राहुल

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। संप्रग सरकार चाहकर भी संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए कानून तो नहीं बना सकी, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में 50 फीसद तक महिलाओं की भागीदारी की बात जरूर छेड़ दी है। उन्होंने अगले दो-तीन साल में संगठन में 50 प्रतिशत तक महिलाओं … Read more

आलोचक भी हुआ मोदी का मुरीद

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से उनका एक आलोचक भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका। दरअसल यहां एक कार्यक्रम में सच्चर कमेटी में विशेष अधिकारी रहे चुके सैयद जफर महमूद जब गुजरात दंगों और मुस्लिम समुदाय की समस्याओं से नरेंद्र मोदी को रूबरू करा रहे थे, तो वह बड़े ध्यान से उनकी बातें सुन रहे … Read more

नहीं थम रहा आंसुओं का सैलाब

देहरादून [जागरण न्यूज नेटवर्क]। पानी का सैलाब भले ही तबाही मचाकर गुजर गया हो, लेकिन आंसुओं का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व अन्य कई स्थानों पर हाथ में फोटो लिए हजारों लोग अपनों की तलाश में भटक रहे हैं तो तमाम घरों में खुशखबरी की आस अभी बची है। … Read more

ग्लेशियर पिघलने से तबाह हुई केदार घाटी

देहरादून [सुमन सेमवाल]। केदार घाटी में तबाही की वजह पर छाया कुहासा काफी हद तक छंट गया है। भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान [आइआइआरएस] के सैटेलाइट अध्ययन में सामने आया कि यहां न तो कोई बादल फटा और न ही केदारनाथ मंदिर के ऊपर बने गांधी सरोवर के टूटने के कारण सैलाब आया। वैज्ञानिकों की रिपोर्ट … Read more

error: Content is protected !!