अरांई में जीत के दावों पर हो रही है अड़ाअड़ी

election 2013अरांई। किशनगढ़ में विधानसभा चुनावों की समाप्ति के दूसरे रोज दोनों ही प्रमुख पार्टियों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जीत के दावों पर अडऩे क ो मजबूर है। सोमवार को चाय की थडियों पर दिनभर पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से वोटों की गणित पर उलझते नजर आये। जहॉ काग्रेंस कार्यकर्ता अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे है वहीं भाजपाईयों द्वारा काग्रेंस के वोट बैंक में सैंध मारते हुए अपनी जीत जताई जा रही है। कई ग्रामीणों द्वारा अनूसूचित जाति जनजाति के वोट बैंक में बसपा द्वारा ३० प्रतिशत नुकसान देने का अंदाजा लगाया जा रहा है। काग्रेंस कार्यकर्ताओं की माने तो क्षेत्र में पंचायत समिति मुख्यालय को उपतहसील के बाद सालभर के अन्तराल में तहसील का दर्जा दिलाने, उपस्वास्थ्य केन्द्र खोलने, रावण के चबूतरे का निर्माण, कब्रिस्तान की चार दीवारी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल क्रमोन्नत कराने, जैसे क ई काम के बल पर वोट बैंक बढना बताया जा रहा है। पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया द्वारा अंतिम बार चुनाव लडने जैसी घोषणा ने भी जाट मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। तो इधर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुने तो मुख्यालय पर पावर हाउस चौराहे से रविन्द्र रंगमचं तक मुख्य सडक की दुर्दशा व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लम्बे समय से रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद, स्कूलों में अध्यापकों की कमी, सरकारी कार्यालयों में शिष्टाचार की तरह पनपता भ्रष्टाचार, महंगाई, सरकारी भूमि पर बढता अतिक्रमण जैसी स्थिति दर्शाकर विकास की गति बता रहे है। भाजपाई भी नरेन्द्र मोदी की लहर का असर आठ दिसम्बर को देखने की बात कह रहे है। सूत्रों की माने तो अरंाई क्षेत्राधीन ८२ मतदान बूथ किशनगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुनने में निर्णायक भूमिका निभायेंगे।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!