किशनगढ़ : जीत के आंकड़ों में लगे भाजपा-कांग्रेस समर्थक

kishangarh election-राजकुमार शर्मा- मदनगंज-किशनगढ। 14 वीं विधानसभा हेतु गत 1 दिसम्बर को हुए मतदान में प्रतिशत का आंकड़ा उम्मीदों के पार आने को दोनों प्रमुख पार्टी भाजपा व कांग्रेस अपने-अपने पक्ष की जीत का दावा कर रहे है। भाजपा प्रत्याशी अधिक प्रतिशत को भाजपा के पक्ष में बता रहे है, वहीं कांग्रेस इसे विकास के पक्ष की बतला रहे है। इस बात का फेसला आज करना मुश्किल है। इनके दावों की सच्चाई आने वाली आठ तारीख को सामने आ जायेगी।
सरकारी कार्यालय हो या चाय-पान की दुकान हर जगह बस एक ही चर्चा करते लोग नजर आते है कि किसकी होगी हार-जीत। चर्चाओं में अधिक प्रतिशत मतदान को भाजपा के पक्ष की मान रहे है, तो कुछ विकास को बता रहे है। भाजपा जहां हमेशा सिटी से जितती आ रही है उसमें कांग्रेस की सेंधमारी हो जाने से इस दफा बढ़त कांग्रेस को मिलने की आशंका जता रहे है। दोनों ही पार्टिया आकड़ों में उलझी हुई है। इन सब आशकांओं पर विराम आठ दिसम्बर को परिणाम सामने आने पर लगेगा।
भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने अधिक मतदान को भाजपा के पक्ष में बताते हुए इस बार नरेन्द्र मोदी की लहर व राजस्थान में सुराज लाने के लिए मतदाताओं ने अपनी जागरूकता दिखाई है।
राजनैतिक विश्लेशकों ने वर्ष 2008 के विधानसभा चुनाव के विपरित परिणाम सामने आने की उम्मीद जताई है।
बीते दो चुनाव का गणित : एक नजर
-वर्ष 2008 के चुनाव में 9724 मतों से चुनाव जीते कांग्रेस के नाथूराम सिनोदिया को 65042 मत मिले। भाजपा के भागीरथ चौधरी को 55318 मत मिले। जबकि नाहर सिंह ने 3203, रामनिवास को 3349 मत मिले। अन्य बसपा के अवधेश कुमार को 3 हजार 3, धर्मराज को 366, सत्यनारायण सेन को 855, सरदार को 2081, श्योराम को 668, तेजपाल को 689 मत मिले।
-वर्ष 2003 के चुनाव में 4226 मतों से चुनाव जीते भाजपा के भागीरथ चौधरी को 52673 मत मिले। कांग्रेस के नाथूराम सिनोदिया को 48447 मत मिले। जबकि शिवराम गुर्जर को 11816, राजेन्द्र गुप्ता को 8532 तथा सतीश शर्मा को 3305 मत मिले। अन्य रतनलाल सारस्वत को 1179, अनिल कुमार को 290, विजय कुमार को 616 व महावीर सिंह को 463 मत ही मिले।

error: Content is protected !!