ब्यावर कब बनेगा स्मार्ट सिटी.?

Beawar 1– विष्णु धीमन  ब्यावर आखिर कब स्मार्ट सिटी बनेगा इस बात को लेकर चर्चाये चलती रहती हैं। ब्यावर राज्य का सबसे बड़ा उपखंड होने के बावजूद आज तक ब्यावर जिला नहीं बन पाया है यह सब स्थानीय नेताओ की कारगुजारियो का ही फल है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टी के नेता केवल अपने स्वार्थ के लिए ही कार्य करते रहे हैं। आजादी के बाद से ब्यावर की हालत क्या रही यह तो सभी लोग जानते हैं। ऐसा नही है की ब्यावर के नेताओ की छवि उन वरिष्ठ नेताओ के सामने ठीक नही है, लेकिन हकीकत यह है की ब्यावर के नेता तेरा-मेरा करने से ही नही थकते या फिर यह कहें की एक दुसरे की टांग खींचने से बज नही आते। ब्यावर आजादी के बाद से अपने उपर आंसू बहा रहा है, और मन मन अपने आपको कसोट रहा है की मेरे से छोटे सिटी आज स्मार्ट सिटी की मांग कर रहे हैं वहीं ब्यावर के नेता मुझे चुंट चुंट कर खाने में जुटे हैं। बात यह है कि ब्यावर का अभी तक नाम राजस्व रिकोर्ड में नया शहर है। इसे भी आज तक किसी भी नेता ने इसका नाम परिवर्तित नही कराया है। ब्यावर का नाम राजधानी तक ही नही बल्कि पुरे देश में तिलपट्टी वाले शहर के नाम से जाना जाता है।

विष्णु धीमन
विष्णु धीमन

इतना ही नही ब्यावर ने तो सीमेंट व मिनरल उद्योग में भी ख्याति प्राप्त की है। टूरिज्म के नाम पर भी देखा जाये तो रावली अभयारण, निलकंठ महादेव, दुधालेश्वर महादेव आदि स्थानों को और अधिक आकर्षित बनाकर विकसित किया जा सकता था। मगर यह भी नही हो सका। ब्यावर से छोटे छोटे शहर किशनगढ़, पुष्कर व कई अन्य सहर स्मार्ट सिटी की बात क्र रहे हैं। हमे तो सबसे पहले सबसे पुरानी मांग को ही पूरी करा लेनी चाहिए। वो है ब्यावर का जिला बनना।

1 thought on “ब्यावर कब बनेगा स्मार्ट सिटी.?”

  1. Bilkul sahi hai. Donon hi partiyan BJP or Congress Beawar ko jila nahin banana chahti. Beawar ke kamjor rajneta aandrooni rajniti se hi nahin ubharte, isse donon rajnitik partiyon ka maksad poora ho jata hai.

Comments are closed.

error: Content is protected !!