
एक मजे की बात सबको बताना चाहता हूं कि कल तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय लक्ष्मीनारायण मूंदड़ा की अवैध बिल्डिंग डॉक्टर क्षेत्रपाल के पीछे कचहरी रोड अजमेर में चल रहा था यह बिल्डिंग का मानचित्र रिहायशी है और व्यावसायिक गतिविधियों जैसे शोरूम चल रहे हैं ताकि नगर निगम भवन को सीज़ ना कर सके मेरी अरविंद यादव जी से शहर अध्यक्ष बीजेपी लगभग 6 महीने पहले बात हुई थी तब बीजेपी कार्यालय का इस बिल्डिंग में उद्घाटन किया था तब उन्होंने कहा था कि हम मातृ 2 महीने के लिए इसमें कार्यालय खोल रहे हैं और लगभग 6 महीने से भी ऊपर हो गए कल तक कार्यालय चल रहा था। क्या हमारे मंत्रीगण अजमेर के मेयर साहब कलेक्टर साहब एवं कमिश्नर नगर निगम और इतना ही नही डीएलबी जयपुर श्री पवन अरोड़ा जी को यह सब नहीं दिखता था क्या ? आज तक इस भवन को सीज़ क्यों नहीं किया गया मैने Facebook, ट्विटर पर दिया है देखते है कब तक सीज़ नही करते।जय हिंद जय भारत।
रवि नरचल, क्राइम रिपोर्टर, न्यूज़ फ्लैश