
चौधरी अजमेर डेयरी के तकरीबन पैंतीस साल से अध्यक्ष हैं और डेयरी नेटवर्क के कारण उनकी पहुंच गांव गांव ढाणी ढाणी तक हैं। षायद ही कोई गांव ऐसा होगा, जिसके दो-चार लोग चौधरी के सीधे संपर्क में न हों। वे देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इसी प्रकार जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा के पति युवा नेता भंवर सिंह पलाडा की भी पूरे संसदीय क्षेत्र में गहरी पकड है। एक तो संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों के जरिए पंच सरपंच संपर्क में हैं, दूसरे जनहितकारी कार्यक्रमों के जरिए आम लागों से जुडे रहते हैं।
यूं जिला प्रमुख रह चुके पुखराज पहाडिया, रामस्वरूप चौधरी व सरिता गेना और देहात अध्यक्ष रहे देवीषंकर भूतडा, प्रो बी पी सारस्वत, नाथूराम सिनोदिया व भूपेन्द्र सिंह राठौड भी दावा कर सकते हैं कि उनका भी संपूर्ण क्षेत्र में नेटवर्क रहा है। ़इनके अतिरिक्त कुछ प्रभावषाली नेता भी हैं, जो दावा कर सकते हैं, उनमें अजमेर नगर परिशद के पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह षेखावत, अजमेर नगर निगम के पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, दीपक भाकर, केकड़ी के पूर्व प्रधान भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, केकडी के ही चरण सिंह चौधरी, पूर्व एडीए चेयरमैन षिवषंकर हेडा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन धर्मेष जैन, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिह राठौड, भाजपा संगठन में आईटी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आशीष चतुर्वेदी, सुभाष काबरा, ओम प्रकाश भडाना, रामेश्वर प्रसाद कड़वा, विजय जैन आदि षामिल हैं।