क्या अजमेर में नया कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा?

लंबी उहापोह के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष के नाम तय हो गए हैं। टीकाराम जूली विधानसभा में कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभालेंगे तो गोविंद सिह डोटासरा प्रदेष अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन यथावत करते रहेंगे। पहले चूंकि प्रदेष अध्यक्ष बदले जाने संभावना जताई जा रही थी, इस कारण लगता था कि नया प्रदेष अध्यक्ष आने पर अजमेर में भी नए अध्यक्ष की नियुक्ति होगी। ज्ञातव्य है कि फिलहाल विजय जैन लंबे समय से निवर्तमान षहर अध्यक्ष के रूप में षहर अध्यक्ष का काम संभाल रहे हैं। नए अध्यक्ष को लेकर जबरदस्त खींचतान चल रही है। अब चूंकि डोटासरा ही प्रदेष की कमान संभलते रहेंगे, ऐसे में आषंका जताई जा रही है कि विजय जैन की जगह नए अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा चुनाव तक तो नहीं होगी। अगर की जाती है तो झगडे होंगे। हां, इतना जरूर है कि लोकसभा चुनाव में जो भी प्रत्याषी होगा, वह चाहेगा कि षहर व देहात जिला अध्यक्ष उसके अनुकूल हो। वैसे जानकारी यह है कि डोटासरा विजय जैन से बहुत संतुश्ट हैं, लेकिन बदलाव की स्थिति में उनकी पहली पसंद कैलाष झालीवाल होंगे। देखते हैं क्या होता है?

error: Content is protected !!