शख्सियत: स्वर्गीय श्री कमलेन्द्र कुमार झा

कला की सेवा और उसका संरक्षण करने के क्षेत्र में कवि एवं गीतकार स्वर्गीय श्री कमलेन्द्र कुमार झा अजमेर में एक स्थापित शख्सियत थे। हालांकि पेशे से वे इंजीनियर रहे और सार्वजनिक निर्माण विभाग में अतिरिक्त मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए, लेकिन कला के प्रति उनकी विशेष रुचि रही। वे स्वयं कवि थे और कला के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुकी संस्था कला-अंकुर की स्थापना की और उसके संरक्षक रहे। कला-अंकुर संस्था के माध्यम से उन्होंने अनेक स्तरीय सांस्कृति कार्यक्रमों आयोजन करवाया। संस्था के माध्यम से उन्होंने संगीत के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को तराशने का उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने कला-अंकुर अकादमी की स्थापना कर संगीत, गायन, वादन, नृत्य, नाटक व चित्रकला के क्षेत्र में नई पीढ़ी को दिशा देने का बीड़ा उठाया। 1 जनवरी 1943 को श्री पूरन चंद्र झा के घर जन्मे कमलेन्द्र कुमार झा अजमेर इंजीनियरिंग इस्टीट्यूट के सचिव और अध्यक्ष रहे। अजमेर सिटीजन कौंसिल की तकनीकी शाखा के अध्यक्ष थे। अजमेर में अधिशाषी अभियंता व अधीक्षण अभियंता के पदों पर रहते हुए उन्होंने जवाहर रंगमंच के निर्माण, नगर सौंदर्यीरकरण और दरगाह विकास में महत्वपूर्ण तकनीकी योगदान दिया है।

error: Content is protected !!