आज का राशिफल व पंचांग : 19 अप्रेल 2026, रविवार

आज और कल का दिन खास
19 अप्रैल 2026 : श्री परशुराम प्राकट्योत्सव आज।
19 अप्रैल 2026 : पितृश्राद्ध तर्पण आज।
19 अप्रैल 2026 : शिवाजी जयंती आज – उत्तर भारत में।
19 अप्रैल 2026 : आखातीज आज –‌मतांतरे।
19 अप्रैल 2026 : चंद्र पूजा आज।
20 अप्रैल 2026 : अक्षय तृतीया कल।
20 अप्रैल 2026 : आखातीज कल।
20 अप्रैल 2026 : मातंगी जयंती कल।
20 अप्रैल 2026 : ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ।
20 अप्रैल 2026 : बसवेश्वर जयंती कल।
आज का राशिफल
*****************
19 अप्रेल 2026, रविवार
==================
मेष राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आप के बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर और बाहर दोनों जगह पूछ-परख बढ़ेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम-प्रसंग सफल होंगे।
वृषभ राशि : परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।
मिथुन राशि : आप जो सोचते हैं वो करते नहीं है। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।
कर्क राशि : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते है। शांत रहें, व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।
सिंह राशि : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते है।
कन्या राशि : अपनी संगत बदलें आप का संसार बदल जायगा। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यावसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
तुला राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।
वृश्चिक राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।
धनु राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।
मकर राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे है। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।
कुंभ राशि : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।
मीन राशि : कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।
आज का पंचांग
==========
19 अप्रैल 2026, रविवार
************************
तिथि  द्वितीया  10:52 AM
नक्षत्र  भरणी,   07:10 AM,
         कृत्तिका  04:36 AM
करण  कौलव,  10:52 AM,
           तैतिल   09:10 PM
पक्ष    शुक्ल
योग आयुष्मान  08:01 PM
वार    रविवार
सूर्योदय         06:52 AM
सूर्यास्त         06:47 PM
चन्द्रमा  मेष   12:32 PM
राहुकाल  05:11 – 06:48 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत  1948 ( पराभव )
मास अमांत     वैशाख
मास पूर्णिमांत  वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:54 – 12:46 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!