आज का राशिफल व पंचांग : 1 मई, 2026, शुक्रवार

आज और कल का दिन खास
01 मई 2026 : पूर्णिमा व्रत आज।
01 मई 2026 : कूर्म जयंती आज।
01 मई 2026 : पीपल पूजन आज।
01 मई 2026 : श्री बुद्ध जयंती आज।
01 मई 2026 : मई दिवस आज।
01 मई 2026 : वैशाख स्नान आज होगा पूर्ण।
01 मई 2026 : मजदूर दिवस आज।
01 मई 2026 : जलकुंभ दान आज।
01 मई 2026 : महर्षि भृगु जयंती आज।
02 मई 2026 : केवट जयंती कल।
02 मई 2026 : गुरू अर्जुनदेव जी जयंती कल- नानशाही मत से।
आज का राशिफल
*****************
01 मई, 2026, शुक्रवार
=================
मेष राशि : यात्रा को यथासंभव टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी।
वृषभ राशि : शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।
मिथुन राशि : राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें।
कर्क राशि : शत्रुओं से सावधान रहें। नए मित्र बनेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
सिंह राशि : व्यापार से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
कन्या राशि : कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
तुला राशि : वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि : किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
धनु राशि : आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। परिश्रम होगा।
मकर राशि : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि : दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे।
मीन राशि : जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
आज का पंचांग
==========
01 मई 2026, शुक्रवार
********
तिथि पूर्णिमा 10:55 PM
                      अगले दिन
नक्षत्र स्वाति 04:35 AM
करण विष्टि, 10:03 AM,
             बव 10:55 PM
पक्ष शुक्ल
योग सिद्धि 09:12 PM
वार शुक्रवार
सूर्योदय 06:40 AM
सूर्यास्त 06:56 PM
चन्द्रमा तुला
राहुकाल 10:39 – 12:18 PM
विक्रमी संवत्  2083
शक सम्वत 1948 ( पराभव )
मास अमांत वैशाख
मास पूर्णिमांत वैशाख
शुभ मुहूर्त
अभीजित 11:51 – 12:44 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।
error: Content is protected !!