कांग्रेस में हताशा चरम पर : किरण माहेश्वरी

050414 Sojatपाली। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि कांग्रेस में पराजय की हताशा चरम पर है। हताशा के कारण कांग्रेस नेता मर्यादाहीन एवं विवेक शून्य हो गए हैं। आज कांग्रेसी नेताओ में नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध किचड़ उछालने की होड़ मची हुई है। जनता मतदान द्वारा कांग्रेस को कड़वा पाठ पढ़ाएगी। किरण पाली जिले के सोजत में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि लोकसभा के चुनाव देश का नवनिर्माण करने वाली शक्तियों और देश को लुटनें वाली शक्तियों में है। भाजपा स्वाभिमानी और सशक्त भारत के निर्माण की बात कर रही है। भाजपा विरोधी शक्तियां अपनी सारी उर्जा नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध विष वमन में लगा रही है।

किरण माहेश्वरी ने कहा कि कार्यकर्ता राजस्थान में 25 पर विजय अभियान की सफलता के लिए अधिकतम मतदान सुनिश्चित करें। यह चुनाव 1977 के बाद भारत के सबसे विलक्षण चुनाव है। इस बार चुनाव जनता स्वयं लड़ रही है। जनता कांग्रेस की विदाई का मन बना चुकी है। राजग 300 से अधिक स्थानों पर विजयी होकर स्थिर सरकार बनाएगा। देश में नरेन्द्र मोदी के प्रति जनसमर्थन में दिन प्रतिदिन भारी वृद्धि हो रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन को पाली के पूर्व सांसद पुष्प जैन, भाजपा जिलाधियक्ष महेन्द्र बोहरा, सोजत विधायक संजना आगरी, राजसमंद युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष नर्बदाशंकर पालीवाल, महामंत्री हितेश  एंव भरत पालीवाल नें भी संबोधित करते हुए कहा कि यह अभी नहीं तो कभी नहीं की स्थिति है। कार्यकर्ता भाजपा की भारी विजय के लिए पूरी तरह से सचेष्ट होकर कार्य करें।

error: Content is protected !!