सिन्धु सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नागपुर में

अजमेर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी सहित सम्मिलित होगें 
अजमेर / जयपुर – भारतीय सिन्धु सभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक 26 व 27 जुलाई को नागपुर (महाराष्ट्र) राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लक्षमणदास चंदीरामाणी की अध्यक्षता में आयोजित की गई है।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व संगठन मंत्री सम्मिलित होगें।
बैठक में राज्यों के कार्यक्रमों की चर्चा के साथ सिन्धु साहित्य व संस्कृति के विषयों पर चर्चा होगी। बैठक में सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन बलिदान दिवस-जयंती सिन्धु दर्शन यात्रा, बाल संस्कार शिविर, 14 अगस्त सिन्ध स्मृति दिवस, हेमू कालाणी शहीद दिवस, अमर शहीद संत कवंरराम जयंती के अलावा सिन्धी विषय के किताबों को प्रकाशन के साथ आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की जायेगी। अजमेर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी सहित सम्मिलित होगें।
(मोहन तुलस्यिाणी)
महानगर अध्यक्ष
094131 35031/94600 90200
error: Content is protected !!