अजमेर। नसीराबाद विधानसभा चुनाव में समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में प्रकाशित व प्रसारित चुनाव संबंधी समाचारों के विश्लेषण के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गठित ”मीडिया सर्टिफिकेशन एण्ड मोनीटरिंग कमेटीÓÓ एवं गठित पेड न्यूज प्रकोष्ठ का समापन शुक्रवार को सूचना केन्द्र में हो गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा की अध्यक्षता में गठित इस प्रकोष्ठ द्वारा सूचना केन्द्र में स्थापित विशेष कक्ष में चुनाव की घोषणा से लेकर चुनाव परिणाम दिवस तक के समाचारों व विज्ञापनों की समीक्षा की गई। प्रकोष्ठ की तीन बैठक आयोजित की गई। प्रकोष्ठ के सचिव उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी हैं तथा सदस्य श्री जयप्रकाश नारायण रिटर्निंग अधिकारी नसीराबाद विधानसभा उप चुनाव, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भारत भार्गव तथा प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नामित प्रतिनिधि व वरिष्ठ पत्रकार श्री मोहन सिंह टांक हैं।