अजमेर, 9 अक्टूबर। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के अनुसार वर्ष 2014-15 के दौरान मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण योजना के तहत चिकित्साधिकारियों एवं कोडर्स का प्रशिक्षण आगामी 17 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे पटेल मैदान के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।