अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. में मृत कर्मचारियों के सत्रह आश्रितों को निगम के विभिन्न कार्यालयों में दो वर्ष की परिवीक्षाकाल पर प्रोबेषनर ट्रेनी के रूप में फिक्सड रेमुनरेषन पर नियुक्ति प्रदान की गयी है।
निगम के प्रबन्ध निदेषक श्री बी. राणावत ने बताया कि नियुक्त किये गये ट्रेनी में 4 को सहायक प्रथम के पद पर, 9 को सहायक द्वितीय के पद पर तथा 4 को चपरासी के पद पर नियुक्ति दी गयी है। उन्हांेने बताया कि सहायक प्रथम के पद पर श्री किषन गोपाल पुत्र श्री राम अवतार शर्मा को अधीक्षण अभियंता (पवस) नागौर मंे, श्री मोहम्मद आरिफ पुत्र श्री ईषाक मोहम्मद को अधीक्षण अभियंता (पवस) उदयपुर में, श्री हरनाथ सिंह पुत्र श्री बुद्धराज सिंह को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर में तथा श्री रघुनाथ सिंह पुत्र श्री श्रवण सिंह को अधीक्षण अभियंता (पवस) नागौर के कार्यालय में लगाया गया है। सहायक द्वितीय के पद पर श्री हरदूल सिंह पुत्र श्री नाहर सिंह को अधीक्षण अभियंता (पवस) झुंझुनूं के कार्यालय मंे, श्री साजिद हुसैन पुत्र श्री अब्दुल मजीद को अधीक्षण अभियंता (एम. एण्ड पी.) अजमेर में, श्री रजनीष पुत्र श्री भागीरथ सिंह को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर मंे, श्री दिलीप कुमार घानका पुत्र श्री जगदीष प्रसाद को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर मंे, श्री हरिप्रसाद पुत्र श्री रतनलाल को अधीक्षण अभियंता (एम. एण्ड पी.) अजमेर में, श्री हार्दिक भावसार दत्तक पुत्र श्री विकास भावसार को अधीक्षण अभियंता (पवस) डूँगरपुर में, श्री प्रभुलाल कीर पुत्र श्री उदा कीर को अधीक्षण अभियंता (पवस) भीलवाड़ा में, श्री ताराचन्द जाखड़ पुत्र श्री दुर्गाप्रसाद को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर तथा श्री गोमाराम दत्तक पुत्र श्री बन्नालाल को अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) अजमेर के कार्यालय में लगाया गया है। इसी प्रकार चपरासी के पद पर श्रीमती माया देवी भारती पत्नी श्री मांगीलाल भारती को अधीक्षण अभियंता (पवस) चित्तौड़गढ़ के कार्यालय में, श्रीमती लीला बाई पत्नी श्री षिवलाल मीणा को अधीक्षण अभियंता (पवस) उदयपुर में, श्रीमती सुमन देवी पत्नी श्री ओमप्रकाष दूकिया को अधीक्षण अभियंता (पवस) सीकर मंे तथा श्रीमती विमला पत्नी श्री बजरंगलाल को अधीक्षण अभियंता (पवस) झुंझुनूं के कार्यालय में नियुक्त किया गया है।
निगम की सचिव (प्रषासन) ने बताया कि सहायक प्रथम को रेमुनरेषन के रूप में 6400 रूपये तथा सहायक द्वितीय/चपरासी को 5500 रूपये प्रतिमाह मिलेगें।
सुरक्षा प्रषिक्षण एवं जागरूकता षिविर आयोजित होगें
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम में वृत्त स्तर पर अधीक्षण अभियंता के अधीन सुरक्षा प्रषिक्षण एवं जागरूकता षिविर आयोजित करवाने हेतु वृत्त कार्मिक अधिकारी को अधिकृत किया जाता है।
जयपुर विद्युत वितरण निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी ने एक आदेष जारी कर बताया कि विभिन्न श्रम संघों के पदाधिकारियों द्वारा आग्रह किया गया कि यदि निगम प्रषासन उन्हें उचित आर्थिक सहायता प्रदान करें तो वे स्वैच्छिक रूप से कर्मचारियों हेतु सुरक्षा प्रषिक्षण एवं आमजन हेतु जागरूकता षिविर आयोजित कर सकते हैं। इसके लिए वृत्त कार्मिक अधिकारी षिविर आयोजन हेतु रू. दस हजार तक की राषि व्यय करने हेतु अधिकृत होगा। इस प्रकार आयोजित किए जाने वाले प्रत्येक षिविर का कार्यक्रम श्रम संघ द्वारा षिविर तिथि से कम से कम तीन दिवस पूर्व वृत्त अधीक्षण अभियंता को उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसमें षिविर का दिनांक, स्थान, प्रषिक्षणार्थियों का नाम व पदस्थापन, प्रषिक्षण के दौरान दी जाने वाली जानकारी आदि का विवरण सम्मिलित होगा। एक उपखण्ड में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों हेतु यथासंभव एक ही षिविर आयोजित किया जाएगा तथा जिन कर्मचारियों को पूर्व में उचित व्यवहारिक सुरक्षा प्रषिक्षण प्रदान किया जा चुका है उन्हें श्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाने वाले षिविर में पुनः सम्मिलित नहीं किया जाएगा। षिविर में स्थानीय जनता को भी आमंत्रित कर उन्हें विद्युत लाईनों व उपकरणों के संभावित खतरों के बारे में जागरूक किया जावेगा, जिससे की उनके द्वारा विद्युत लाइनों व उपकरणों से छेड़छाड़ की प्रवृत्ति पर अंकुष लग सकें।
तकनीकी कर्मचारियों को प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड़ अजमेर जिला वृत्त के तकनीकी कर्मचारियों का राष्ट्रीय प्रषिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया गया।
अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री डी. एन. जांगिड़ ने बताया कि प्रषिक्षणार्थियों को प्रातः कालीन सत्र में प्रावै. सहायक-अधीक्षण अभियंता (अ.श.वृ.) श्री उमेष कुमार द्वारा 33/11 केवी सब स्टेषन हाथीभाटा पावर हाऊस पर पावर ट्रांसफार्मर, सर्किट ब्रेकर, गैंग ऑपरेटिंग स्विच, सीटीपीटी सैट, कन्ट्रोल पैनल तथा फीडर मीटर अर्थिंग की प्रायोगिक जानकारी दी गई। साथ ही सुरक्षा संबंधी उपकरणों के उपयोग व विद्युत दुर्घटना रोकने संबंधी प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया गया तथा सुरक्षा विषयक लघु चलचित्र भी दिखाए गए। साथ ही प्रथम एवं द्वितीय दिवस को पढ़ाये गये विषयों का दोहरान करवाया गया व प्रषिक्षणार्थियों से अनुभवों का आदान-प्रदान भी किया गया।
प्रषिक्षण के द्वितीय सत्र में सहायक अभियंता (एच.टी.-एम.टी.) श्री प्रषान्त पाराषर द्वारा प्रषिक्षणार्थियों को फील्ड विजिट हेतु बस द्वारा गेगल स्थित प्राईवेट फर्म पर ट्रांसफार्मर मरम्मत संबंधी भौतिक प्रषिक्षण प्रदान करने हेतु ले जाया गया। तत्पष्चात् मदार में स्थित निगम के भण्डार गृह का भी भ्रमण कराया गया एवं मीटर लैब में मीटर टेस्टिंग के बार में प्रायोगिक प्रषिक्षण दिया गया।
अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) ने बताया कि प्रषिक्षण के चतुर्थ और अंतिम दिन शुक्रवार को प्रषिक्षणार्थियों को बिजली अधिनियम 2003 एवं संबंधी नियम, विद्युत चोरी एवं सतर्कता एवं विद्युत के सामान्य सिद्धान्त, ए.टी. एण्ड सी. लोसेज, कैपेसीटर और पावर फैक्टर के उन्नयन एवं उपभोक्तओं से व्यवहार कुषलता संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रषिक्षण के समापन पर प्रषिक्षणार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाले टूल किट व प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएगें।