अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चुनाव एवं जिला कलक्टर श्री भवानी सिंह देथा ने राजस्थान पंचायतीराज चुनाव के लिए अजमेर जिले की विभिन्न आठ पंचायत समिति मंे पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव सम्पन्न कराने हेतु रिटर्निंग आॅफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किए है।
श्री देथा ने पंचायत समिति पीसांगन के लिए उपखण्ड अधिकारी पीसांगन को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार पीसांगन व पुष्कर को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पंचायत समिति श्रीनगर के लिए उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार नसीराबाद व अजमेर को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर व पंचायत समिति जवाजा के लिए उपखण्ड अधिकारी ब्यावर को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार ब्यावर व टाटगढ को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पंचायत समिति मसूदा के लिए उपखण्ड अधिकारी मसूदा को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार मसूदा व बिजयनगर को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पंचायत समिति भिनाय के लिए उपखण्ड अधिकारी भिनाय को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार भिनाय एवं टाटोटी को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पंचायत समिति केकड़ी के लिए उपखण्ड अधिकारी केकड़ी को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार केकड़ी व सावर को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर, पंचायत समिति अंराई के लिए उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार सरवाड़ व अंराई को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर तथा पंचायत समिति किशनगढ़ के लिए उपखण्ड अधिकारी किशनगढ़ को रिटर्निंग आॅफिसर एवं तहसीलदार किशनगढ़ व रूपनगढ़ को सहायक रिटर्निंग आॅफिसर नियुक्त किया है।