19 से 25 नवम्बर तक मनाया जाएगा कौमी एकता सप्ताह

अजमेर, 18 नवम्बर। अजमेर जिले में कल 19 से 25 नवम्बर तक कौमी एकता सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत कल 19 नवम्बर को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय अखण्डता की शपथ ली जाएगी तथा 25 नवम्बर को झण्डा दिवस मनाया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए मलिक ने बताया कि कौमी एकता सप्ताह के तहत अजमेर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत साम्प्रदायिक हिंसा से प्रभावित बच्चों की सहायता के लिए बालक बालिकाओं के माध्यम से धन राशि एकत्रित की जाएगी। धन राशि एकत्रित करने के लिए बनाए गए डिब्बों को संबंधित अधिकारी अपने हस्ताक्षर से सील करेगे तथा उन डिब्बों को खोलकर तथा झण्डियों से प्राप्त राशि का ड्राफ्ट बनवाकर उसे सचिव राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान नई दिल्ली को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्था द्वारा प्रति वर्ष की भांति सेमीनार, निबन्ध पेन्टिंग एवं सांस्कृति कार्यक्रम आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
यह रहेगी शपथ
मैं सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ कि देश की आजादी तथा एकता बनाये रखने और उसे मजबूत करने के लिये समर्पित होकर कार्य करूगां/करूगीं।
मैं यह भी प्रतिज्ञा करता/करती हूॅ कि कभी हिंसा का सहारा नहीं लूंगा/लूंगी तथा धर्म, भाषा, क्षेत्र से संबंधित भेदभाव एवं झगडों और अन्य राजनैतिक या आर्थिक शिकायतों का निपटारा शांतिपूर्ण तथा संवैधानिक तरीकों से करने के लिये प्रयास करता रहूंगा/रहूंगी।

error: Content is protected !!