अजमेर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे कल तोपदड़ा में आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण करेंगी। इन आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक प्रियंका जोधावत ने बताया कि आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों के लिए झूले, खेल के उपकरण, खिलौने सहित उनकी पढ़ाई आदि के लिए आधुनिक तरीके से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र को बच्चे की शिक्षा एवं खेल सहित उनके व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। ऐसे आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र प्रत्येक ब्लाॅक पर खोले जाएंगे।