पशु कल्याण पखवाडा 14 से 31 जनवरी तक

अजमेर। पशु कल्याण पखवाडा आगामी 14 से 31 जनवरी 2015 तक मनाया जाएगा। जिसके तहत पशु क्रूरता निवारण कार्यक्रम, पशुओं व पशुपालकों के लिए शिविर समेत विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. गुलाब चन्द जिन्दल के अनुसार पशु कल्याण पखवाडे के दौरान विभाग द्वारा पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक संख्या में पशुओं को लाभान्वित किया जाएगा। पखवाडे के दौरान आयोजित शिविरों, लाभान्वित पशुपालकों व जीव जन्तु कल्याण से संबंधित किए गए कार्यो की प्रगति संबंधी रिपोर्ट निदेशालय को भी भेजी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पशु पखवाडे के दौरान जिले की गौशालाओं में चेतना शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शिक्षण संस्थाओं में पशु क्रूरता निवारण विषयक वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिताएं आदि भी आयोजित की जाएगी। पशु कल्याण पखवाडे के दौरान 26 जनवरी व 30 जनवरी 2015 को सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इन दोनों दिवस पर पशु-पक्षियों का वध रोकना, मांस आदि की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

error: Content is protected !!