अजमेर, 11 फरवरी। उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय अजमेर द्वारा रोजगार सहायता शिविर 20 फरवरी को अरबन हाट बाजार वैशाली नगर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में निजी क्षेत्र के विभिन्न नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों हेतु लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित किया जाकर शिविर स्थल पर तकनीकी, कुशल व अकुशल आशार्थियों को प्रारम्भिक चयन किया जाएगा। शिविर में अन्य विभागों, सरकारी विभागों एवं संस्थानों द्वारा भी नियोजन, स्वनियोजन तथा प्रशिक्षण आदि की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी।