पंचायतराज संस्थाओं के रिक्त पदों के चुनाव की मतदाता सूचियों का होगा पुनरीक्षण

अजमेर, 02 दिसम्बर। अजमेर जिले में पंचायतराज संस्थाओं के 31 अक्टूबर तक रिक्त हुए पदों पर चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए एक जनवरी 2016 की अर्हता तिथि के संदर्भ में मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में श्रीनगर पंचायत समिति की सेंदरिया, कायड़, नारेली, घूघरा, माकड़वाली एवं हाथीखेड़ा तथा पीसांगन पंचायत समिति के तबीजी, दौराई एवं सोमलपुर ग्राम पंचायतों के आम चुनाव जनवरी 2016 में प्रस्तावित है। इसी प्रकार 31 अक्टूबर 2015 तक रिक्त हुए पंचायतराज संसथाओं के विभिन्न पदों के उपचुनाव भी जनवरी माह में आयोजित होंगे। किशनगढ़ पंचायत समिति की थल ग्राम पंचायत में सरपंच तथा 11 वार्ड पंचों के उपचुनाव जनवरी माह में होना प्रस्तावित है। इन स्थानों की निर्वाचक नामावलियों के प्रारूप का प्रकाशन 5 दिसम्बर को होगा। जिसके दावे एवं आपत्तियों को 14 दिसम्बर तक प्रस्तुत किया जा सकेगा। प्राप्त दावे और आपत्तियों को 23 दिसम्बर तक निस्तारित कर 30 दिसम्बर तक पूरक सूचिया तैयार की जाएगी जिनके आधार पर निर्वाचन नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 4 जनवरी 2016 को किया जाएगा।

error: Content is protected !!