अजमेर की श्रीमती राजकंवर होगी यशोदा पुरस्कार से सम्मानित

अजमेर, 07 मार्च। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदान किए जाने वाले राज्य स्तरीय यशोदा पुरस्कार से अजमेर शहर के लोहाखान में कार्यरत श्रीमती राजकंवर को सम्मानित किया जाएगा।
महिला अधिकारिता विभाग की आयुक्त श्रीमती ऋचा खोड़ा ने बताया कि जयपुर की श्रीमती रेणु जाखोटिया, झुंझुनूं की श्रीमती सावित्राी, सीकर की श्रीमती फूलवती सैनी, दौसा की श्रीमती सुनिता शर्मा, अलवर की श्रीमती मंजीत देवी, भीलवाड़ा की श्रीमती यशोदा जीनगर, नागौर की श्रीमती कौशल्या देवी, टोंक की श्रीमती संतोष शर्मा, बारां की श्रीमती कल्पना, बूंदी श्रीमती सुधा माहेश्वरी तथा कोटा की श्रीमती विमला जैन को यशोदा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार झालावाड़ की श्रीमती मीना गोयल, भरतपुर की श्रीमती ललिता शर्मा, धैलपुर की श्रीमती हेमलता कैरो, सवाई माधोपुर की श्रीमती मीनू बैरवा, करौली की शकुन्तला जादौन, बीकानेर की श्रीमती मंजू कंवर, हनुमानगढ़ की श्रीमती छिन्द्रपाल कौर, श्रीगंगानगर की श्रीमती रीतू, चुरू की श्रीमती सरोज कंवर, जोधपुर की श्रीमती कैलाश कंवर, बाड़मेर की श्रीमती मीनाक्षी तथा पाली की श्रीमती पूनम पंवार भी राज्य स्तर पर सम्मानित होगी। उन्होंने बताया कि जैसलमेर की श्रीमती संतोष, जालौर की श्रीमती नरपती देवी, सिरोही की श्रीमती मंजू पुरोहित, उदयपुर की श्रीमती अनिता शर्मा, बांसवाड़ा की श्रीमती रसली देवी, चितौड़गढ़ की श्रीमती रूकसाना बानो, डूंगरपुर की श्रीमती नाथी देवी, प्रतापगढ़ की श्रीमती रेखा रैदास एवं राजसमंद की श्रीमती मीरा सैन को भी यशोदा पुरस्कार से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

error: Content is protected !!