अजमेर, 11 मार्च। जिला प्रशासन एवं उप क्षेत्रिय रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार 16 मार्च को कुन्दन नगर के सीआरपीएफ जीसी-1 के पीछे सरस्वती स्कूल स्थित कौशल विकास केन्द्र में जिला स्तरीय कौशल, रोजगार एंव उद्यमिता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रोजगार प्रदायक संस्थान द्वारा अकुशल, कुशल एवं तकनीकी प्रशिक्षित आशार्थियों का चयन कर रोजगार प्रदान किया जाएगा। आशार्थियों को इसके लिए प्रातः 10 बजे मूल दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होना होगा। शिविर में कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों, केन्द्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।