अजमेर, 18 मार्च। राजकीय महिला पोलीटेक्निक अजमेर में हार्टफुलनेस आॅरगेनाईजेशन का तीन दिवसीय मेडिटेशन सेमीनार सम्पन्न हुआ। महिला पोलीटेक्निक के प्राचार्य श्री अशोक कुमार ने बताया कि संस्थान के कार्मिकों के लिए आॅरगेनाईजेशन द्वारा मेडिटेशन सेमिनार आयोजित किया गया था। जिसका समापन शुक्रवार 18 मार्च को हुआ। इसमें हृदय पर ध्यान करने की पद्धति से मेडिटेशन का अभ्यास करवाया गया। साथ ही रिलेक्ससेशन तकनीक द्वारा शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक तनाव को दूर करने का प्रेक्टिकल करवाया गया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस आॅरगेनाईजेशन के समन्वयक श्री अंकुर तिलक गहलोत के नेतृत्व में करवाए गए मेडिटेशन से संस्थान के कार्मिकों के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।