अजमेर, 18 मार्च। राजस्थान खादी तथा ग्रामाद्योग बोर्ड, द्वारा प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी 21 मार्च सोमवार को अरबन हाट वैशाली नगर अजमेर में प्रातः 11 बजे एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा।
संभाग अधिकारी खादी प्रहलाद राॅय ने बताया कि शिविर में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंकों के जिला समन्वयक विभिन्न बैंकों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रा के शाखा प्रबंधकों खादी संस्थाओं एवं लाभान्वित इकाईयों में से कुछ चयनित इकाईयां भाग लेंगी।