अजमेर, 12 अप्रेल। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सेवा केन्द्र में जिला स्तरीय जन सुनवाई सम्पन्न हुई। इसमें 16 प्रकरणों पर विचार विमर्श कर शीघ्र निस्तारण के लिए संबधित विभाग के अधिकारयिों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, श्री राधेश्याम मीना, उपखण्ड अधिकारी श्री हीरालाल मीना, पशुपालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. विरेन्द्र गांधी सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।