बिठुर में विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए कमेटी गठित

अजमेर 16 मई। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के द्वारा बिठुर (नसीराबाद) के दौरे के दौरान प्रदान किए गए निर्देशों की क्रियान्विति के लिए कमेटी गठित की गई है। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने रविवार को विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है। इसमें पीसांगन प्रधान, फीडर से प्रभावी गांव के सरपंच, उप अधीक्षक पुलिस, विकास अधिकारी तथा सहायक अभियंता को शामिल किया गया है। यह कमेटी प्रति सप्ताह चैपाल करके विद्युत व्यवस्था में सुधार के कार्य करेगी।

error: Content is protected !!