आरसेटी की बैठक 18 मई को

अजमेर 16 मई। बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान के द्वारा संचालित बड़ौदा आरसेटी की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक बुधवार 18 मई को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।संस्थान की निदेशक सीमा खन्ना ने बताया कि इस प्रथम तिमाही बैैठक में संस्थान द्वारा स्वरोजगार के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

error: Content is protected !!