मीराबाई की आध्यत्मिकता देगी प्रेरणा

सांस्कृतिक संध्या में होगी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
अजमेर, 12 अगस्त। राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मीरा के जीवन पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। नृत्य नाटिका मीराबाई की आध्यात्मिकता, कृष्ण प्रेम और भक्ति पर आधारित है। देश में कई जगह नृत्य नाटिका का सफल आयोजन हो चुका है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे सहित राज्य व जिले के विशिष्टजन एवं आमजन इसमें भाग लेंगे।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि श्रीराम भारतीय कला केन्द्र द्वारा 14 अगस्त की शाम जीएलओ खेल मैदान पर प्रस्तुत यह नृत्य नाटिका राजस्थान की प्रसिद्ध कवियित्राी एवं भक्त शिरोमाणी मीरा के जीवन पर आधारित है। नृत्य नाटिका को प्रसिद्ध रंगकर्मी शोभा दीपक सिंह ने निर्देशित किया है। इसमें मौलिना सिंह, गीता एवं राजकुार शर्मा प्रमुख भूमिका निभाएंगे। नृत्य नाटिका में मीरा के जीवन चरित्रा के साथ ही उनके कृतित्व, व्यक्त्तिव कृष्ण भक्ति, आध्यात्मिकता एवं दर्शन की झलक दिखाई देगी।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे 14 अगस्त को शाम 7.40 पर जीएलओ खेल मैदान पहुंचेगी। शाम 7.45 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम एक घण्टा 35 मिनट चलेगा।

error: Content is protected !!