अजमेर, 9 सितम्बर। सांसद स्थानीय क्षेत्रा विकास योजना के अन्तर्गत लगभग 67 लाख की राशि सांसदों की अनुशंसा पर स्वीकृत की गई है।
जिला परिषद के मुख्यकार्यकारी अधिकारी श्री कमलराम मीना ने बताया कि सांसद श्री भूपेन्द्र यादव की अनुशंसा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसरपुरा पीसांगन के खेल मैदान की चारदीवारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास मसूदा में दो कक्षा कक्ष निर्माण एवं सलेमाबाद में लक्षमण बांगड़ा के घर से नाड़िया तक सीसी ब्लाॅक रोड़ मय नाली निर्माण के लिए 10-10 लाख की राशि स्वीकृत की गई। फाॅयसागर रोड़ स्थित भागचन्द सोनी नगर में सड़क व नाली निर्माण के लिए 20 लाख 45 हजार एवं सलेमाबाद में उपस्वास्थ्य केन्द्र से बालाजी के स्थान तक सीसी ब्लाॅक रोड़ मय नाली निर्माण के लिए 7 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सांसद श्री रामनारायण डूडी की अनुशंसा पर राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय देवास में दो कक्षा कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रूपए की राशि सांसद स्थानीय क्षेत्रा विकास निधि से स्वीकृत की गई है।