मघ्यप्रदेश से तीर्थ यात्रियों का दल कल आयेगा

अजमेर 15 सितम्बर । भारतीय सिन्धु सभा मघ्यप्रदेश राज्यस्तरीय ईकाई के सहयोग से 150 तीर्थ यात्रियों का दल पुष्कर व महाराजा दाहरसेन स्मारक पर कल 17 सितम्बर को एक दिन भ्रमण पर आयेगा।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि मध्यप्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष भगवानदास सबनाणी, जिलाध्यक्ष अशोक माटा व जिलामंत्री हरीश चंदनाणी के नेतृत्व में दल पुष्कर श्री शांतेश्वर महादेव आश्रम पहुचेगा जहां सांई हनुमानराम के सानिध्य में पुष्कर पूजन व धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होगा।
दिन को 3 बजे सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर हिंगलाज माता पूजा अर्चना, आचार्य श्रीचन्द्र भगवान पूजा सहित महाराजा दाहरसेन पर श्रृद्धासुमन अर्पित करेगें। अजमेर ईकाई की ओर से स्वागत व पूजा करवाई जायेगी।
दल की ओर से सांय 7 बजे से अजयनगर स्थित ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम में पूजा अर्चना की जायेगी, जहां महन्त स्वरूपदास जी उदासीन का आर्शीवचन भी प्राप्त होगा।

महेन्द्र कुमार तीर्थाणी,
प्रदेश महामंत्री,
9414705705

error: Content is protected !!