भारतीय गौरव का प्रतीक सिन्धु दर्शन – माखीजा

अजमेर -25 दिसम्बर सिन्धु संस्कृति एवं बौद्ध संस्कृति का समन्वय का केन्द्र लेह लद्धाख बन गया है जो भारतीय गौरव का प्रतीक है। ऐसे विचार सिन्धु दर्शन यात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा ने अजमेर में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा में कहे।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में सम्पन्न हुये सिन्धु दर्शन यात्रा के साथ लेह लद्धाख में सिन्धु भवन के कार्याें पर माखीजा जी ने पूर्ण जानकारी दी। बैठक में भारतीय सिन्धु सभा महानगर अजमेर के अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी, मंत्री महेश टेकचंदाणी, तुलसी सोनी, विश्व हिन्दु परिषद के शशि प्रकाश इन्दौरिया, हीरालाल जीनगर, जयकिशन वतवाणी, दिलीप बूलचंदाणी, भगवान साधवाणी, नरेन्द्र सोनी, घनश्याम भगत सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपने विचार प्रकट किये।

राज्य सरकार द्वारा तीर्थयात्रियों हेतु आवंटित बजट की शीघ्र घोषणा की मांग-
बैठक में राज्य सरकार द्वारा यात्रा 2015 के लिये 200 तीर्थयात्रियों हेतु 20 लाख रूपये का बजट आवंटित किया गया था। आदेश में जोडी गयी शर्ताें से तीर्थयात्रियों को लाभ नहीं मिल सका है। सभा की ओर से राज्य सरकार से तीर्थयात्रियों को लाभ दिलाने के लिए बजट घोषणा में जोडने की मांग करते हुये इस वर्ष के आवंटित बजट में शीघ्र संशोधित किया जाये जिससे वितीय वर्ष में लाभ मिल सके।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!