आरसेटी द्वारा युवाओं को दिया गया उद्यमिता प्रशिक्षण
अजमेर, 4 मार्च। बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के द्वारा प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम के अभ्यर्थियों को व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता के विषय में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की आरसेटी की निदेशक श्रीमती सीमा खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत 6 दिवसीय तथा 10 दिवसीय प्रशिक्षणों का आयोजन किया गया। इन प्रशिक्षणों में अभ्यर्थियों को उद्यमशीलता एवं व्यवसाय प्रबंधन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षणों का समापन समारोह शनिवार को हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित आरसेटी परिसर में किया गया।
उन्होने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि बैंक आॅफ बड़ौदा के वित्तीय साक्षरता साख सलाहकार श्री जे.सी. यादव थे। श्री यादव ने प्रशिक्षणार्थियों के साथ वार्तालाप में प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए ज्ञान के बारे में चर्चा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग क्षेत्रा से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्राी जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना की जानकारी रखने के साथ ही पात्रा व्यक्तियों तक इन्हें पहुंचाने का उत्तरदायित्व प्रत्येक जागरूक नागरिक का है। प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए उद्यमिता उन्नयन के कौशल के अनुसार प्रधानमंत्राी रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत् रोजगार सृजन करना चाहिए। इससेे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रा के युवाओं को रोजगार मिलेगा। भारत सरकार की इस योजना से अपनी ईकाई शुरू कर सफलतापूर्वक कार्य करने वाले उद्यमी को भारत सरकार द्वारा प्रोत्साहन के रूप में अनुदान दिया जायेगा। सरकार की मंशा है कि व्यक्ति नौकरी प्राप्त करने वाले के स्थान पर नौकरी प्रदाता बने। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण में सफल प्रशिक्षाणार्थियों को प्रमाण पत्रा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण फैकल्टी श्री रामराज धाकड़ एवं प्रशिक्षणर्थी उपस्थित थे।