अजमेर, 6 मार्च। अजमेर के सिविल डिफेंस को अन्तर्राष्ट्रीय सिविल डिफेंस दिवस पर नेशनल सिविल डिफेंस काॅलेज नागपुर में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
नागरिक सुरक्षा के जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि गत पुष्कर मेले में सिविल डिफेंस द्वारा 12 सदस्यों की रेस्क्यू टीम ने काम किया था। वहीं 27 अगस्त 2016 को पुष्कर घाट पर प्रातः एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अपनी जान पर खेलकर डूबने से बचाया था।