नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों के साक्षात्कार 10 मार्च को

अजमेर, 07 मार्च। केन्द्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा वर्ष 2017-18 के लिए युवा स्वयंसेवकों के साक्षात्कार शुक्रवार 10 मार्च को प्रातः 10 बजे से आयोजित होंगे।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री राजेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि केन्द्र द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के लिए 6 मार्च तक आॅनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इनके साक्षात्कार शुक्रवार 10 मार्च को प्रातः 10 बजे तोपदड़ा स्काउट गाईड परिसर स्थित नेहरू युवा केन्द्र के कार्यालय में आयोजित होंगे। आॅनलाईन आवेदन करने वाले युवाओं को मूल प्रमाण पत्रों एवं दस्तावेजों के साथ स्वयं के खर्चे पर साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

error: Content is protected !!