अजमेर 31 मईं 2017- सिन्धु घाटी सभ्यता संस्कृति की धरोहर को जानने के साथ भाषा ज्ञान हेतु ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर में सातवां सिन्धी बाल संस्कार शिविर का शुभारंभ कल 1 जून गुरूवार सुबह 8 बजे से किया जायेगा।
शिविर संयोजक राजेश वाधवाणी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ आश्रम के महंत स्वरूपदास उदासीन के आर्शीवचन से होगा। शिविर में सिन्धी भाषा, सभ्यता संस्कृति के साथ योग शिक्षा व खेलकूद करवाई जायेगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ रंग भरो प्रतियोगिता भी करवाई जायेगी। प्रदेश की ओर से प्रकाशित पुस्तक व कापियां उपलब्ध करवाई जायेगी।
शिविर के समापन पर प्रशस्ति पत्र व सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुतियों पर विजेताओं को सम्मानित किया जायेगा।
(मोहन तुलस्यिाणी ) महानगर अध्यक्ष,
मो. 9413135031