अजमेर दिनांक 14 जून, 2017, राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फ़ेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव विकास अग्रवाल व विधि एवं मानवाधिकार विभाग के प्रदेश सचिव विवेक पाराशर ने आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किसानों के समर्थन में किये जा रहे धरने और प्रदर्शन में फेडरेशन के कार्यकर्ताए भी शामिल हुए |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया केंद्र सरकार व मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा दमनकारी नीति अपनाते हुए कई किसानों को मौत के घाट उतार दिया जिसकी फेडरेशन कड़े शब्दों में निंदा करता है और राष्ट्रपति महोदय से मध्य प्रदेश की सरकार को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग करते हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा देने की मांग की है |
मांग करने वाने वालों में वालों में कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, विवेक पाराशर सहित विजय पांड्या, राजकुमार गर्ग, मनीष सेठी, प्रहलाद माथुर, जुल्फिकार चिश्ती, दिनेश के. शर्मा, मनीष सेन, शरद कपूर, अनुपम शर्मा, एस.एम. अकबर, अनिल खंडेलवाल, राहुल मंत्री, उमंग टन्डन, संयम गंगवाल, दक्ष पाराशर, शौर्य अग्रवाल, मो. हनीफ अंसारी, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी, मनोज बेदी, प्रेमसिंह गौड़ आदि हैं |
अध्यक्ष सीए प्रकोष्ठ व प्रदेश महासचिव
विकास अग्रवाल