षहर भाजपा करेगी कालीचरण सराफ का स्वागत

अजमेर 15 जून भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के दिनांक 17 जून को चिकित्सा मंत्री का प्रभार मिलने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा भाजपा शहर अध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि श्री सराफ 17 जून को दोपहर में अजमेर पहुंचेंगे यहां पर वह अग्रवाल स्कूल के सामने स्थित आर्यभट्ट कॉलेज के हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत होने वाले कार्यक्रम अनुसार पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करेंगे इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता तथा जनसंघ से जुड़े प्रमुख परिवार के लोग भी मौजूद रहेंगे यादव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी अजमेर में जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक पार्टी के विस्तार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पार्टी के स्थानीय दिवंगत नेताओं के चित्र भी श्रद्धांजलि स्वरुप इस प्रदर्शनी में लगाए जाएंगे तथा इस अवसर पर मौजूद परिजनों का सम्मान माननीय चिकित्सा मंत्री जी द्वारा किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी अजमेर में उपरोक्त कार्यक्रम को गरिमापूर्ण बनाने के लिए जनसंघ में भाजपा के दिवंगत नेताओं के चित्र संग्रह वह परिजनों से मिलने का दायित्व महामंत्री जयकिशन पारवानी को दिया तथा प्रदर्शनी सभास्थल की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल घीसू गढ़वाल, अशोक यादव, सैयद सलीम, उमेश शर्मा आदि को दी गई है इसी प्रकार से पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय के जीवन वृत्त पर तथा स्थानीय दिवंगत नेताओंके सभी क्षेत्र एकरूपता से तैयार कराने व लगाने का दायित्व पार्टी के प्रचार मंत्री संदीप गोयल तथा कला व संस्कृति प्रकोष्ठ के गोपाल बंजारा भाजपा दस्तावेज संग्रह प्रभारी रचित कछावा आदि को दिया गया है पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के तहत शहर भाजपा द्वारा आयोजित इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में भाजपा संघठन प्रभारी महेश चन्द शर्मा विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी बिरमदेव सिंह जी सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि गण, पदाधिकारीगण ,मंडल ,मोर्चे, व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहेंगे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन का कार्य सदैव पारिवारिक सोच के साथ ही करने का आग्रह किया इसी आदर्श पर शहर भाजपा द्वारा पार्टी के दिवंगत नेताओं के परिवारों तथा वर्तमान में कार्यरत सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह पूर्ण मिलन से भाजपा को प्रेरणा मिलेगी तथा स्वाभिमान के साथ सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा

जिला प्रचार मंत्री
संदीप गोयल 9352004484

error: Content is protected !!