सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप 12 से

अजमेर। संस्कृति दा स्कूल के तत्वावधान में आगामी 12 से 15 अक्टूबर से सी.बी.एस.ई. वेस्ट जोन हॉकी चैम्पियनशिप आयोजित की जायेगी। प्रिंसीपल अमरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारम्भ 12 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे उत्तर पश्चिम रेल्वे के मंडल प्रबन्धक मनोज सेठ करेंगे। समापन समारोह 15 अक्टूबर को सायंकाल 4.30 बजे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति रूपसिंह बारेठ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।

error: Content is protected !!