अजमेर के खरकेड़ी गांव में रविवार को मधुमक्खियों के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, खरकेड़ी गांव में रविवार को पेड़ के नीचे तीन साल की मासूम रुखसाना अपने भाई अरबाज के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पास ही पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी। अचानक इनकी संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि इन्होंने दोनों मासूम भाई—बहन को चपेट में ले लिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जख्मी हालत में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान तीन साल की मासूम रुखसाना की मौत हो गई और भाई का इलाज जारी है।