अजमेर दिनांक 11 जुलाई 2017, राजस्थान प्रदेश राजीव गाँधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सीए प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव विकास अग्रवाल व कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ (विधि विभाग) के प्रदेश महासचिव विवेक पाराशर ने कल अमरनाथ की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा व भर्त्सना की है और इस हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति गहरा दुःख व्यक्त कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की |
गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में महामहिम राष्ट्रपति को पात्र लिखकर वहां की सरकार कि सख्त सुरक्षा व्यवस्था कराने के निर्देश देने की मांग की है और ऐसे आतंकियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सार्वाजनिक रूप से सख्त सजा देने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनराव्ती न हो |
मारे गए श्रद्धालुओं के प्रति दुःख व्यक्त करने वालों में कमल गंगवाल, विकास अग्रवाल, विवेक पाराशर सहित विजय पांड्या, राजकुमार गर्ग, उमंग टन्डन, जुल्फिकार चिश्ती, शरद कपूर, अनुपम शर्मा, अनिल खंडेलवाल, मो. हनीफ अंसारी, संयम गंगवाल, शौर्य अग्रवाल, संजय बाकलीवाल, सुदेश पाटनी, एस. एम्. अकबर, नीरू दौसाया, दक्ष पाराशर, मनोज बेदी, प्रहलाद माथुर, प्रेमसिंह गौड़, आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता हैं |
प्रदेश महासचिव व अध्यक्ष सी. ए. प्रकोष्ठ
विकास अग्रवाल