सिन्धु उत्सव व बहिराणा कार्यक्रम 3 सितम्बर से लेह लद्धाख में

जलगांव में सम्पन्न हुई चर्चा बैठक- देश विदेश से सम्मिलित होगें तीर्थयात्री

अजमेर- 4 अगस्त – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से केन्द्रीय कार्यसमिति में लिये गये निर्णयानुसार आगामी 3 सितम्बर से 7 सितम्बर तक लेह में झूलेलाल चालीहो समापन के अवसर पर सिन्धु नदी के तट पर निर्मित सिन्धु घाट पर विशाल सिन्धु उत्सव व बहिराणा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यात्रा दिल्ली से लेह हवाई मार्ग से होगा जिसमें यात्रा में सम्मिलित होने के लिये शीघ्र अपना पंजीयन करवाया जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि तीर्थयात्रा के सफल आयोजन से देश विदेश से तीर्थयात्री सम्मिलित हो रहे हैं। यात्रा के जुडाव से लेह लद्धाख में पर्यटन बढे हैं और ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक धार्मिक व राष्ट्रीय एकता का रिश्ता मजबूत हुआ है। सभी तीर्थयात्रियों को परिचय पत्र जारी किये जायेगें। यात्रा में गुरूद्वारा पत्थर साहिब, मेग्नेटिक हिल, शांति स्तूप, पेंगांग झील के साथ खार्दुग्ला भ्रमण कराया जायेगा। सिन्धु भवन में स्वागत समारोह लद्धाख कल्याण संघ व स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर किया जायेगा। सिन्धु घाट पर बहिराणो पूजा अर्चना, सामूहिक छेज्, महाआरती व दीपदान किया जायेगा।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.09414705705

error: Content is protected !!