प्रेम प्रकाश आश्रम देहली गेट, अजमेर में रविवार 20 अगस्त , 2017 को श्री कृष्ण भगवान का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम के संत ओमप्रकाश जी ने बताया कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी महाराज की प्रेरणा एवं प्रेमियों की ओर से मनाये जा रहेे इस महोत्सव के अंतर्गत आश्रम प्रांगण में सायं 5:30 बजे से सर्वप्रथम श्री राधा-कृष्ण भगवान की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की जाएगी व भगवान लड्डू गोपाल के स्वरूप का पंच द्रव्य (दूध, दही, शहद, शक्कर व घी),पंचामृत व गंगाजल से अभिषेक किया जायेगा। तत्पश्चात् भगवान को छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाऐंगे। इसी के साथ भगवान श्री कृष्ण को झूला झुलाया जायेगा। सन्तों द्वारा सत्संग व संकीर्तन होगा। अंत मे आरती व खीर प्रसादी वितरण के साथ महोत्सव की समाप्ति होगी ।
संत ओम प्रकाश शास्त्री
मो. 9261065000
9784065000